झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 ने मनाया 146वां स्थापना दिवस

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (JAP-1) का 146वां स्थापना दिवस सोमवार को डोरंडा स्थित मुख्यालय में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. समारोह में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई.इसके बाद परिसर में आयोजित आकर्षक परेड का निरीक्षण डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया. चार प्लाटूनों के जवानों ने शानदार परेड प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया. परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में “आनंद मेला” का भी उद्घाटन किया गया, जो स्थापना दिवस के उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा.कार्यक्रम में अपने संबोधन में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जैप-1 के 146वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. इस वाहिनी के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है. JAP-1 ने विश्व युद्ध से लेकर हर जगह विशेष योगदान दिया है. मुझे भी इसके नेतृत्व का मौका मिला था और आज 146वां स्थापना दिवस मना रहे हैं परेड बेहद खास रही और सब को . इनके रिवॉर्ड के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए. वाहिनी के लिए जो रिक्ति हैं उसकी हम भरपाई करने जा रहे हैं. सभी के लिए क्वार्टर पर भी विचार हो रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed