जदयू करेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का भव्य आयोजन, सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम आम बागान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय होंगे। जयंती समारोह की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे होगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले भर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष, त्याग और विजय गाथा को स्मरण किया जाएगा। साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नेताजी के विचारों से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisements
See also  राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed