जदयू प्रवक्ता आकाश शाह ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं — कहा, देश के इतिहास में नेतृत्व की अनूठी मिसाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने इसे बिहार की जनता के विश्वास, आशा और सुशासन के प्रति अटूट समर्थन का परिणाम बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्री शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का पुनः सत्ता में लौटना यह दर्शाता है कि जनता ने उनके विकास-उन्मुख कार्यों, सामाजिक सद्भाव, सुशासन, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के मॉडल पर पूर्ण भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा नेतृत्व बहुत दुर्लभ है, जिसने इतने लंबे कार्यकाल तक जनता के विश्वास को कायम रखा हो।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व सदैव सरल, निष्पक्ष और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा है, और उनकी नीति का मूल मंत्र “काम एवं परिणाम” रहा है। यही कारण है कि आज बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उन्हें एक ईमानदार, अनुभवी और दूरदर्शी नेता के तौर पर देखा जाता है।

Advertisements
See also  गम्हरिया में होली के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed