जदयू जमशेदपुर महानगर ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का किया अभिनंदन,


जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी जदयू कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बिहार से झारखंड अलग होने के बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया था, जिसके बाद संगठन को मजबूती मिली। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं, इसके बावजूद पार्टी समय-समय पर उन्हें झारखंड भेजती है, ताकि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे।
उन्होंने हालिया चुनाव का उल्लेख करते हुए बताया कि गठबंधन के तहत जदयू को दो सीटें मिली थीं, जिनमें से एक सीट पर पार्टी को जीत हासिल हुई, जबकि दूसरी सीट पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने जीविका दीदी योजना को ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। अजय कुमार ने कहा कि जहां अन्य राज्यों में महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता दी जा रही है, वहीं बिहार में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है। साथ ही समीक्षा के बाद पात्र महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना है, जिसे लौटाना नहीं होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।मौके पर प्रमुख रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, युवा जदयू जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, बिहार किसान नेता त्रिगुण, महिला जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोय, अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश प्रसाद सहित वीर सिंह देवगम, भास्कर मुखी, विकास साहनी, संजीव सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गौड़, विकास कुमार, विनीत कुमार सिंह, परमजीत श्रीवास्तव, ऊषा यादव, प्रवीण सिंह, शंकर कर्मकार, विनोद राय, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, तारक मुखर्जी, सत्येंद्र सिंह, अर्जुन यादव, शमशाद खान, पुतुल सिंह, दिलीप प्रजापति, मनोज गुप्ता, रवि शंकर सिंह, किशोर कुमार, सुनील गुप्ता, सूरज यादव, नीरज साहू, बिट्टू दुबे, पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




