जय भानुशाली और माही विज ,शादी के 14 साल बाद तलाक लेंगे,फैंस का टूटा दिल

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: टीवी इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है. पावर कपल जय भानुशाली और माही विज तलाक की खबरों के चलते बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं।दोनों कलाकार शादी के 14 साल बाद अपना रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म कर चुके हैं. दोनों तीन बच्चों के पैरेंट्स है. बताया जा रहा है कि उन्होनें अपने रिश्ते को बचाने की हरसंभव कोशिश की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठा लिया.टीवी इंडस्ट्री के  कुछ समय पहले ही माही विज ने तलाक की खबरों पर रिएक्शन दिया था। हालांकि अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कपल बच्चों की कस्टडी पर फैसला ले रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, जय भानुशाली और माही विज ने जुलाई-अगस्त में तलाक के पेपर्स साइन कर दिए हैं। दोनों ने अब बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला ले लिया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कपल के बीच अनबन भरोसा टूटने से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। हालांकि दैनिक भास्कर इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है।
तलाक की खबरों ने तब पकड़ा जब कपल ने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया। हालांकि अगस्त में दोनों को साथ बेटी तारा का बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा गया था। कपल ने कोलेबोरेशन पोस्ट कर बेटी के बर्थडे की इनसाइड झलक दिखाई थी.जय और माही ने साल 2010 में शादी की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर दोस्त बने। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में नच बलिए शो में भी पार्टिसिपेट किया था साल 2012 में और जीता भी था।शादी के 9 साल बाद दोनों की बेटी हुई। हालांकि इससे पहले दोनों ने 2 बच्चों को गोद लिया था। दोनों अब तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed