जमशेदपुर शर्मसार: स्कूल वैन में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, फरार चालक गिरफ्तार…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बिरसानगर थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली है। स्कूल जाने-आने की जिम्मेदारी उठाने वाला वैन चालक ही 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर बैठा। आरोपी चालक मन्नू उर्फ मनोज कुमार (करीब 45 वर्ष), निवासी टेल्को कॉलोनी, ने उस भरोसे को तार-तार कर दिया जो परिजन रोज़ अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय करते हैं।

परिजनों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने का काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय उसने वैन के अंदर ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। शाम को जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन सन्न रह गए। पूछताछ में मासूम ने जो बताया, उसने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। इसके बाद तुरंत बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच भी गहरी चिंता है। स्कूलों ने वैन चालकों के पुलिस सत्यापन को और सख्त करने की बात कही है, वहीं समाजसेवी संगठनों ने पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed