जमशेदपुर :- छेड़खानी मामले में बिटीएस टावर में रहने वाले तांत्रिक रामकृष्ण महाराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार…महिला ने छेड़खानी का लगाया था आरोप…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने के मामले में बीटीएस टावर में रहने वाले तांत्रिक राम कृष्ण महाराज को गिरफ्तार किया है. पार्वती घाट में रहने वाली एक महिला ने तांत्रिक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज करवाया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तांत्रिक पूर्व में भी छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है. पीड़ित महिला दूसरो के घर में झाडू पोछा का काम करती है. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक राम कृष्ण महाराज को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़िता ने बताया की बीटीएस टावर में वह लोगों के घर में झाडू-पोछा का काम करती है. सोमवार को वह वहां काम करने गई थी. तांत्रिक ने उसे देख अपने फ्लैट में बुलाया फिर झाड़ फूंक करने के बहाने शरीर पर हाथ डालने लगा. अश्लील हरकत भी तांत्रिक ने उसके साथ की. किसी तरह वह तांत्रिक के चंगुल से छूट वहां से भाग निकली. फिर थाना पहुंच तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया.]

Advertisements
See also  राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed