जमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान


जमशेदपुर:छठ महापर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. यह योजना एसएसपी और उपायुक्त के अनुमोदन के बाद लागू की गई है. यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री व्यवस्था में बदलाव किया है.
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज द्वारा नया ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है, जिस पर एसएसपी और उपायुक्त के भी हस्ताक्षर हैं. आदेश के अनुसार, पर्व के दौरान भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर विशेष नियंत्रण रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे.छठ पर्व की तैयारियां 24 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव 26 से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दोनों दिशाओं में सामान्य रहेगा। सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।27 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों को सामान्य परिचालन की अनुमति होगी।28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों को केवल शहर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही करें, ताकि मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।




