जमशेदपुर : बस स्टैंड के पास डंपर की चपेट में आकर कूली की मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के गेट नंबर पांच के पास डंपर ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी 40 वर्षीय शेखलाल साहू के रूप में की गई. शेखलाल बस स्टेंड में कूली का काम करता था. सहकर्मियों ने बताया कि वे लोग शेखलाल के साथ खाना खाने जा रहे थे तभी भुईयांडीह की तरफ जा रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. डंपर का अगला चक्का उसपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इधर पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed