jamshedpur: नदी में स्नान करने गए 10वीं के छात्र की डूबने से मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के एमजीएम तुरियाबेड़ा का रहनेवाला निरंजन गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए पोखारी डैम की तरफ गया था. इस बीच ही उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा. घटना के बाद उसे बचाया नहीं जा सका. निरंजन घर का इकलौता चिराग था. रक्षाबंधन के दिन वह काफी खुश था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अस्पताल में किया मृत घोषित

निरंजन के बारे में परिजनों ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए गुरुवार की सुबह निकला था. सभी दोस्त स्नान करने के लिए मोहरदा के पोखारी डैम के पास पहुंच गए थे. वह सिमुलडांगा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं का छात्र था. घर में उसके पिता के अलावा कोई नहीं है. मां की मौत पहले ही हो चुकी है. उसके पिता किसान हैं. घटना के बाद से उनके पिता पूरी तरह से टूट गये हैं.

Advertisements
See also  ईरान-अमेरिका जंग पर राम गोपाल वर्मा का विवादित ट्वीट, ‘जीसस बनाम अल्लाह’ बयान से सोशल मीडिया में हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed