आयरलैंड को हराकर इटली ने क्रिकेट जगत को चौंकाया,

0
Advertisements
Advertisements

Italy: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इटली और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार यानी 26 जनवरी को हुआ. ये मुकाबला दुबई के द सेवेंस स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इटली ने आयरलैंड को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. इस मुकाबले को जीतते ही इटली ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास भी रचा दिया, क्योंकि इटली क्रिकेट टीम की किसी भी फुल मेंबर नेशन के खिलाफ ये पहली जीत मिली. दुबई में खेले गए इस मुकाबले को इटली ने 4 विकेट से जीता. इस मैच में इटली की टीम ने आखिरी 2 ओवरों में पूरी बाजी पलटते हुए 3 गेंद बाकी रहते ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया.इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.4 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई. जवाब में 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम को आखिरी के 2 ओवरों में जीत के लिए 30 रन बनाने थे. दुनिया के 28वें नंबर की टीम इटली के खिलाफ 11वीं रैंक वाली आयरलैंड की जीत निश्चित दिख रही थी. लेकिन, क्रिकेट अनिश्चिताओं का ही खेल है, वो बात एक बार फिर से इस मुकाबले के जरिए साबित हो गई.आखिर के 2 ओवर यानी 12 गेंदों पर 30 रन बनाने का काम मुश्किल था लेकिन नामुमकिन नहीं. ऐसे में इटली के 7वें नंबर के बल्लेबाज ग्रांट स्टीवार्ट ने उस मुश्किल से टीम को पार दिलाने की ठान ली. नतीजा ये हुआ कि स्टीवार्ट के इरादों की जीत हुई और इटली ने एक बेमिसाल जीत करते हुए ना सिर्फ आयरलैंड को बल्कि पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया.आयरलैंड की हार ने क्रिकेट फैंस को हैरान जरूर किया, मगर इसी मैच के दौरान उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने T20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. स्टर्लिंग ने ये बराबरी T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में की है. रोहित ने अपने करियर में 159 T20I खेले हैं . इटली के खिलाफ जिस मैच में हार मिली, वो आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का 159वां T20I मैच था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed