सिदगोडा़ स्थित एसडीएसएम स्कूल द्वारा छात्रा को परीक्षा में शामिल ना होने देना निंदनीय :- शुभम कुमार झा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-विगत दिनों चिन्मया स्कूल की छात्रा सुरभि गिरी को एसडीएसएम स्कूल प्रशासन द्वारा जो परीक्षा नहीं देने दिया गया,एआईडीएसओ छात्र संगठन इसकी निंदा करती है।नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि एसडीएसएम स्कूल प्रशासन द्वारा ऐसा करना निंदनीय है छात्रा को परीक्षा देने से वंचित किया गया जिससे छात्रा का वर्षों की मेहनत व्यर्थ हो गई। माता पिता तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा गुहार लगाए जाने पर भी स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित ना करना बेहद ही शर्मनाक है।एआईडीएसओ छात्र संगठन प्रशासन से मांग करती है कि एसडीएसएम स्कूल प्रशासन पर कठोर कार्रवाई करें,अन्यथा छात्र संगठन आंदोलन को बाध्य होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

You may have missed