राजस्थान के पोखरण से ISI एजेंट गिरफ्तार, सेना की जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

राजस्थान : राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान के सरहदी जिले जैसलमेर के पोकरण क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं सीमा पार भेजने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है.अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है. इसी दौरान इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि पोकरण के थाना सांकड़ा अंतर्गत नेडान गांव निवासी झबराराम पुत्र भाना राम (28 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध हैं. तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पाक हैंडलर्स के संपर्क में बना हुआ था.आरोपी अमराराम को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने हनीट्रैप के जाल में फंसाया था। उसे पैसों का लालच भी दिया गया था। आरोपी ने मोटी रकम के चक्कर में भारतीय सेना की मूवमेंट और अन्य गुप्त सुचनाएं पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी थी।पूछताछ व जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी सिम पर आए ओटीपी पाकिस्तानी हेंडलर्स को साझा कर दिया, इसके बाद उसका वॉट्सऐप पाकिस्तानी हैंडलर्स चला रहे थे।अमराराम पुत्र भानाराम पिछले चार साल से पोकरण के नेवार गांव में ई-मित्र चला रहा था। वह लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय विदेशी खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टीम को पोकरण के अमराराम की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद अमराराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिस पर आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed