एनआईटी जमशेदपुर में आईओटी आधारित स्वास्थ्य नवाचार कार्यक्रम का शुभारंभ


Saraikela : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एमएसएमई मंत्रालय के वित्तपोषण से 5 दिवसीय उन्नत उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रम (ए-ईएसडीपी) का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2026 तक ‘IoT-Driven Healthcare Innovations for MSMEs’ विषय पर किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. (डॉ.) आर. वी. शर्मा, डीन आर एंड सी प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बासुदेव बेहेरा तथा सह-संयोजक डॉ. नागेन्द्र कुमार एवं डॉ अजय कुमार हैं. कार्यक्रम में आईआईटी खड़गपुर, सीएसआईआर एनएमएल जमशेदपुर, एक्स एल आर आई जमशेदपुर, एनआईटी रायपुर, एनआईटी जमशेदपुर, वीआईटी वेल्लोर, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी, एम् ऐ एनआईटी भोपाल, आईआईटी पटना के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए. इस कार्यक्रम में IoT एवं AI-ML आधारित स्वास्थ्य नवाचार तकनीक एवं उनके भविष्यगत अनुप्रयोगों पर गहन चर्चा हुई. देशभर से 20 प्रतिभागियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया जिससे यह कार्यक्रम अकादमिक और शोध समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांशु दिनकर राय, दुर्गेश कुमार नंदन, अमन राज एवं शशि कान्त भारती का विशेष योगदान कर रहे हैं.




