शाहीन अफरीदी की इंटरनेशनल बेइज्जती,

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान: पाकिस्तान तो वैसे ही पूरी दुनिया में बदनाम है। यहां के ​क्रिकेट खिलाड़ी कहीं भी जाते हैं तो अपने देश की भद्द पिटवाने से पीछे नहीं रहते। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की भयंकर बेइज्जती हुई है। उन्हें बीच ओवर में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया। ये अपने आप में अनोखा मामला है कि अंपायर ने किसी गेंदबाज को बीच में ही ओवर करने से रोक दिया हो। इस बीच ये पूरा मामला चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का आगाज हो गया है। दूसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जा रहा था। मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी, इसी दौरान शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी की कमान सौंपी गई। पहले तो शाहीन अफरीदी की जमकर ठुकाई की गई। पहले दो ओवर में ही शाहीन ने 28 रन खर्च कर दिए। इसके बाद जब वे तीसरा ओवर लेकर आए। तीसरे ओवर की पहली ही बॉल पर छक्का लगा। दूसरी बार पर एक रन गया। तीसरी बॉल शाहीन ने नो बॉल फेंक दी। हालांकि ये बीमर था, जिसे क्रिकेट की दुनिया में बर्दाश्त नहीं किया जाता। इसी ओवर की पांचवीं बॉल भी नो बॉल थी। ये बॉल भी बीमर थी। बीमर को क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाज पर जानबूझकर हमला माना जाता है। एक ही ओवर में दो बीमर फेंक जाने के बाद अंपायर के पास अधिकार होता है कि वो गेंदबाज को गेंदबाजी से रोक दे। ऐसा ही अंपायर ने किया। यानी वे अपने तीसरे ओवर की केवल चार ही बॉल फेंक पाए थे। दो गेंद बची होने के बाद भी उन्हें वो बॉल नहीं करने दी गईंं। दूसरे गेंदबाज ने दो बॉल फेंककर उस ओवर को समाप्त किया। कभी कभार ही ऐसा देखने को मिलता है, जब किसी गेंदबाज को बीच ओवर में बीमर के कारण रोक दिया गया हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed