को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में आज अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. स्वाति सोरेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परिचय पीजी सेमेस्टर I के जगजीत सिंह ने दिया। डॉ मधुसूदन महतो सहायक प्रोफेसर (अतिथि संकाय)  द्वारा जैव विविधता का महत्व बताया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ शालिनी शर्मा ने भाषण के माध्यम से बताया कि प्रत्येक व्यक्ति हमारी धरती माता के लिए और खाद्य वेब या खाद्य श्रृंखला के चक्र को बनाए रखने के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। जैविक विविधता 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम “समझौते से कार्रवाई तक: जैव विविधता का निर्माण” है।

यह विषय प्रतिबद्धताओं से आगे बढ़ने और जैव विविधता को बहाल करने और उसकी रक्षा करने के लिए ठोस कार्यों में अनुवाद करने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है। इस दौरान जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. स्वाति सोरेन ने कहा कि हमें अपने जीवन में 5R’S – (REUSE,RECYCLE,RETHINK, REPURPOSE,REDUCE) को अपनाना चाहिए। साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि हम अपना भोजन खुद उगाएं, पानी बचाएं, वनस्पतियों और जीवों को भी बचाएं। रोकें और हमारी पृथ्वी की जैव विविधता को पुनः प्राप्त करें। कार्यक्रम में कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें पीजी सेमेस्टर I की पूजा कुमारी , रश्मी और ओमप्रिया मंडल ने एक विचार भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ सरस्वती सरकार, डॉ संगीता कुमारी और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed