अंतर्राष्ट्रीय धनुर्धर कोमोलिका बारी एवं कोच एवं पूर्व ओलंपियन पूर्णिमा महतो को समाजसेवी रानी गुप्ता द्वारा किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- प्रांतीय महासचिव- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड (महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ) अध्यक्षा -सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति -झारखंड ,बिहार सह शहर की समाजसेवी रानी गुप्ता ने दिन शनिवार को बीते माह विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एवं संपन्न हुआ ।उस प्रतियोगिता के महिलाओं के रिजर्व राउंड में भाग लेते हुए देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही शहर की उदयीमान तीरंदाज सुश्री कोमोलिका बारी एवं उनकी प्रख्यात कोच (प्रशिक्षिका )पूर्व ओलंपियन, राष्ट्रीय चैंपियन तीरंदाज , द्रोणाचार्य अवॉर्डी पूर्णिमा महतो को खेल जगत में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए विशेष रुप से तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया साथ ही भविष्य में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया ।मौके पर रानी गुप्ता के साथ उनकी सहयोगी बलविंदर कौर और विशाल सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

You may have missed