मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का सघन जनसंपर्क


आदित्यपुर: नगर निगम चुनावों की बढ़ती तपिश के बीच मेयर पद की प्रबल दावेदार और उच्च शिक्षित (एम.ए. डिग्री धारक) पूर्व पार्षद बिनोती हांसदा ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने निगम के कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिह्न ‘चूड़ी छाप’ (क्रम संख्या 3) के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनता को संबोधित करते हुए बिनोती हांसदा ने कहा कि उनके पास वार्ड स्तर पर काम करने का ठोस अनुभव है। उन्होंने वार्ड संख्या 14 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को एक ‘रोल मॉडल’ के रूप में पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस प्रकार वार्ड 14 में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया, उसी विजन के साथ वे पूरे आदित्यपुर नगर निगम की सूरत बदलना चाहती हैं।




