रोटरी क्लब द्वारा सैम्संग टेक्निकल स्कूल के प्रशिक्षक सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements


Saraikela:
एमएसएमई इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर वाराणसी स्थित सैंम्संग टेक्निकल स्कूल में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा सक्ष्म भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कंसल्टेंट को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि 2014 में स्थापित यह संस्थाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भार भारत के सपने को साकार कर रहा है. उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों की मिहनत की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त शत् प्रतिशत् बच्चे या तो अपना उद्यम लगा रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं. यही संस्थान की सफलता का प्रमाण है. द स्माल इंडस्ट्रीज के महासचिव नीरज पारीख ने रोटरी की सेवा भावना की सराहना करते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी सीनियर मैनेजर  आशुतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष 350 से अधिक युवाओं ने यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने हैं. यह सब संस्थान के जीएम एल राजशेखर के दिशा निर्देशन के कारण ही संभव हो पाया है. कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्थान के प्रभारी आशुतोष कुमार, प्रशिक्षक राम सागर, संगीता कुमारी,विजय कुमार, अन्वेष, विकास ठाकूर, राजे किरण, कंसल्टेंट अजमेर साहिल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेद्र उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापण सतीस बजाज ने किया. इस अवसर पर रोहित पाठक, सैलेन्द्र सिंह, संतोष सोनी, प्रशांत अग्रवाल समेत संस्थान के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed