घर जाकर सर्वे करने के बजाय बीएलओ फोन पर कर रही उल्टे सीधे सवाल, मतदाताओं को दे रही नाम काटने की धमकी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों मतदाताओं का सर्वे कार्य चल रहा है. जिसमें घर जाकर सर्वे करने के बजाय बीएलओ फोन पर कर मतदाताओं से उल्टे सीधे सवाल कर रही है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मतदाताओं को नाम काटने की धमकी दे रही हैं. ऐसा ही एक मामला वार्ड 17 में प्रकाश में आया है. यहां की बीएलओ सेनुका गोप ने वार्ड 17 निवासी सुनील कुमार मेहता नामक मतदाता को फोन कर उल्टे सीधे सवाल पूछने लगी, उनसे दादा का नाम और कुछ पर्सनल डीटेल्स आदि मांगी. जिसपर श्री मेहता ने जब साइबर फ्रॉड होने का हवाला देकर जवाब देने से इंकार किया तो उन्हें नाम काटने की धमकी दे दी. हालांकि श्री मेहता ने घर आकर सर्वे करने और उनके सारे सवालों का जवाब देने की जानकारी दी. अब सवाल उठता है कि क्या बीएलओ को फोन से मतदाताओं का सर्वे करने का काम दिया गया या घर घर जाकर ? इस तरह के फोन सर्वे से सारे मतदाता सशंकित हैं और बीएलओ को कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं. इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को संज्ञान लेने की जरूरत है ताकि मतदाताओं का सर्वे कार्य सटीक तरीके से हो सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  फाउंडर्स डे के बाद सफाई और हटाने का काम जारी: 8 मार्च तक बंद रहेंगे जुबली पार्क के मुख्य गेट

Thanks for your Feedback!

You may have missed