इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई का कत्ल,


पानीपत: हरियाणा के पानीपत में इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष के अपहृत भाई जयदीप राठी की हत्या होने की पुष्टि हो गई है. हालांकि उनका शव बरामद नहीं हुआ है. उधर, पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था, उन्होंने इस बात का कुबूलनामा किया है.परिवार वालों को इस बात का पता लगने पर घर पर शोक का माहौल हो गया है. इसके बाद शहरवासी और उनके परिचित उनके आवास पर पहुंच कर परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं. वहीं, अब मामले में शामिल आरोपियों और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ भी हुई है. इसमें एक आरोपी फरार हो गया, जबकि एक अन्य के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.जयदीप के बेटे प्रतीक ने 27 दिसंबर को थाना 13-17 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि जयदीप 27 दिसंबर को ड्यूटी पर गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। इसके बाद 29 दिसंबर को प्रतीक ने दूसरी शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने उसके पिता का अपहरण किया है.मोबाइल फोन बंद मिलने और बसताड़ा टोल की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें जयदीप की कार दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा जोड़ी और मामला दर्ज किया। पुलिस की पांच टीमें और सोनीपत एसटीएफ जांच कर रही है।नामजद शिकायत के बाद पुलिस ने प्रीतम, रविन्द्र राठी उर्फ रवि, सुनील शर्मा और हरेन्द्र राठी को गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के बाद शनिवार को चारों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।स्वजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को जयदीप राठी अपनी कार लेकर ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचे। देर शाम तक संपर्क न होने पर उनके पुत्र प्रतीक ने थाना सेक्टर-13/17 में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल फोन बंद मिलने और सीडीआर खंगालने पर पुलिस को बसताड़ा टोल प्लाजा की फुटेज मिली, जिसमें जयदीप की कार दिखाई दी थी।29 दिसंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को नई शिकायत देकर आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनके पिता का अपहरण किया है। कार बरामद होने पर उसमें लाइसेंसी पिस्तौल भी गायब मिली, जबकि पुलिस को कार से पिस्टल का कवर और पांच कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद मामले में अपहरण और अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।
स्वजन ने बताया कि सितंबर 2025 में जयदीप राठी ने पानीपत टोल प्लाजा के बाबरपुर क्षेत्र के पास 2700 गज (करीब एक बीघा) जमीन खरीदी थी जिसके लिए 32 लाख रुपये बयाना के तौर पर दिए थे। जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया चल रही थी। इसी जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद शुरू हो गया था।




