सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा  इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा  इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2024 -25 के नए छात्र – छात्राओं का स्वागत कर उन्हें अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर प्रक्षेत्र जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एस डी यू बेहतर शिक्षा का एक सुनहरा माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। घाटशिला क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता रही है। आज व्यावसाहिकता भरे माहौल में इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े और समाज हित में भी काम करें। छात्र अपनी शक्ति का इस्तेमाल असहाय की सहायता करने के लिए करें। दूसरे के विचारों का सम्मान भी करें । युवा खुले दिमाग से काम करेंगे तभी आपका भविष्य बेहतर होगा ।
विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के प्रधान संपादक  यू . एन. पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अच्छी और पूरी जानकारी प्राप्त करें तभी अच्छा रोजगार हासिल कर सकेंगे। विश्वविद्यालय जीवन के यह चार – पांच वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण दौर है । जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी अच्छे से करें, विषय का व्यावरिक ज्ञान हासिल करने से ही सफलता मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उदितवाणी के संपादक श्री उदित अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी योयता और क्षमता को पहचाने । अपने कार्य में मौलिकता को बनाए रखे तभी सफलता मिलेगी ।

See also  चांडिल के एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में कई लोगों का सहयोग रहा है । यह अभी यह एक छोटी सी शुरुआत भर है श्री सिंह ने कहा कि जीवन में खुशी और सफलता का पैमाना अलग अलग है ।

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो(डॉ.)जे. पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिर्फ परीक्षा पास करने का उद्देश्य नहीं होना चाहिए । जीवन में व्यवाहारिक दृष्टिकोण अपनाए तभी सफलता मिलेगी । जवाबदेही स्वीकार करें और निरंतर कार्य करते रहे ।

कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आज़ाद ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ श्री गणेश वंदना कर की गयी। सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर प्रस्तुति दी। साथ ही समूह नृत्य कर लोक कला का प्रदर्शन किया। जमशेदपुर के रॉक बैंड ” बैंड सफर” की प्रस्तुति ने उपस्थित युवाओं को खूब झुमाया। इस अवसर पर एक विडिओ सन्देश के माध्यम से सोना देवी विश्वविद्यालय की गतिविधियों, शैक्षिक कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उपस्थित सभी फैकल्टी का परिचय कराया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष  गुरमीत सिंह तोते , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर .के सिंह , जुस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डेय , लाफार्ज वर्कर्स यूनियन के  संजीव श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष  संजीव (टुन्नू )चौधरी , टाटा स्टील के विभिन्न अनुषंगी इकाइयों के यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय जी भी उपस्थित थे और उन्होंने अपनी शुभकामनाएँ दीI सामजसेवी श्रीमती पूर्वी घोष , समाजसेवी अशोक अग्रवाल ,  नंद किशोर अग्रवाल , समाजविज्ञानी सह एस डी यू के अकादमिक कॉउन्सिल के सदस्य श्री रविन्द्रनाथ चौबे , टाटा मोटर्स के पूर्व डीजीएम एवं मैनेजमेंट गुरु  चन्द्रेश्वर खां , टाटा स्टील के पूर्व मुख्य कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स श्री प्रभात शर्मा ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों को एसडीयू के बेहतर होते पाठ्यक्रमों से भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी।

See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आज़ाद ने सभी मेहमानों , विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed