अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, एक्स बॉयफ्रेंड के फ्लैट पर मिला शव,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका में नए साल से ठीक पहले 27 साल की एक भारतीय युवती लापता हो गई है, जिसकी हत्या का सनसनीखेज मामला अब सामने आया है. मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में रहने वाली निकिता गोदिशाला अपने एक्स-बॉयफ्रेंस के अपार्टमेंट में मृत पाई गई. निकिता के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया. दावा किया जा रहा है कि निकिता के एक्स-बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की. वे पेशे से डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट थीं.एलिसॉट सिटी की निकिता गोडिशला 2 जनवरी को लापता हो गई थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने एक बयान में कहा कि महिला अपने 26 साल के पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के कोलंबिया, मैरीलैंड स्थित अपार्टमेंट में चाकू के घावों के साथ मृत पाई गई है।अधिकारियों ने बताया कि शर्मा ने ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और कहा था कि उसने गोडिशला को आखिरी बार 31 दिसंबर को मैरीलैंड शहर में अपने अपार्टमेंट में देखा था। पुलिस को बाद में पता चला कि रिपोर्ट दर्ज कराने के उसी दिन, 2 जनवरी को, शर्मा भारत के लिए फ्लाइट से देश छोड़कर चला गया था। अगले दिन उसके अपार्टमेंट की तलाशी ली गई थी जहां गोडिशला मृत मिली थी। पुलिस का मानना है कि शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम 7 बजे के कुछ देर बाद गोडिशला की हत्या कर दी थी।हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और इस समय हत्या का मकसद पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि वो शर्मा का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed