अमेरिका में लापता हुए भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की मौत

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद हो गया है. सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को इसकी पुष्टि की.  साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के तुमकुरु जिले के रहने वाले थे और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे. उन्हें आखिरी बार कैलिफोर्निया के टिल्डन रीजनल पार्क के पास एक झील के नजदीक देखा गया था.भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि स्थानीय पुलिस ने साकेत का शव बरामद होने की पुष्टि की है. दूतावास ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं. दूतावास ने यह भी कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में हर संभव सहायता देंगे.साकेत के पिता ने बताया था कि उनकी आखिरी बार बेटे से 9 फरवरी को बात हुई थी. बेटे के लापता होने के बाद परिवार ने उसके दोस्तों और रूममेट्स से संपर्क किया. जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बर्कले पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई. 13 फरवरी को साकेत के माता-पिता ने कर्नाटक सरकार से भी मदद मांगी थी. साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed