गोलमुरी मंडल में हुई भारतीय जनतंत्र मोर्चा महिला इकाई की बैठक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-भारतीय जनतंत्र मोर्चा महिला इकाई की एक बैठक गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह की अध्यक्षता में केबुल बस्ती में सम्पन्न हुई। बैठक में दिपावली और छठ की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में विशेष तौर पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं भाजमो महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मंजु सिंह उपस्थित थे। बैठक में निर्णय हुआ कि विधायक सरयू राय के आहवान के अनुसार छठ घाटों की सफाई करवानी है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किया जाना है। जरूरतमंद छठव्रतधारियों के लिए आवश्यकता के अनुसार सहयोग पहुँचाने को लेकर भी विचार किया गया। गोलमुरी मंडल के अंतर्गत कुल 12 घाट हैं। इन छठ घाटों के सौंदर्यीकरण और मरम्मतीकरण करवाने के लिए घाटों को चिन्हित किया गया। 5 नये घाटों का निर्माण और 5 घाटों पर पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन कराने को लेकर चर्चा हुई तथा इसकी सूची बनाकर विधायक सरयू राय को देने की बात हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भाजमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु सिंह ने बताया कि विधायक सरयू राय का आहवान है कि आस्था का महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसको लेकर अभी से तैयारी की जानी है। विधायक सरयू राय ने इसबार इसकी तैयारी की जिम्मेदारी भाजमो महिला मोर्चा की टीम को दी है। मंजु सिंह ने बताया कि अलग अलग समूह बनाकर विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया जाएगा और घाटों की वस्तुस्थिति देखकर स्थानीय लोगों की सहभागिता से घाटों की सफाई की जाएगी और सुविधा की दृष्टीकोण से आवश्यक उपाय किये जाएंगे।बैठक में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि मिष्टु सोना, जिला उपाध्यक्ष वंदना नामता, भाजमो महिला मोर्चा महामंत्री किरण सिंह, काकुली मुखर्जी, रेनु गुप्ता, आरती मुखी, सबिता, विमला देवी, रीना देवी के साथ ही भाजमो मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, आसीम पाठक, समशाद खान, राजु सिन्हा, दुर्गा प्रसाद, सुधीर तिवारी, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed