महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा.7 मैचों में 13 पॉइंट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट में अभी तक कोई भी टीम उसे नहीं हरा पाई है.भारतीय टीम ने 7 मैचों में 7 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी. ग्रुप राउंड के मैच में 330 रन बनाने के बाद भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज यानी गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वह 2 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में इतिहास कैसा रहा है.भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालेंगे तो ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 7 बार ये खिताब अपने नाम किया है. डिफेंडिंग चैम्पियन भी है. वहीं, भारत की बात करें तो भारत 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर तय कर सका है. लेकिन खिताब नहीं जीत पाया है.ये बात है साल 2017 की जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में आमने-सामने थी. इंग्लैंड में ये विश्वकप हो रहा था. कागजों पर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के मुकाबले काफी मजबूत थी. मैच शुरू हुआ तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में स्मृति मंधाना विकेट खो बैठीं. 10वें ओवर में ही भारत को दूसरा झटका लगा और उस वक्त भारत का स्कोर महज 35 रन था. ये सेमीफाइनल मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. क्योंकि टीम इंडिया अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया: जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन स्कुट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनक्स।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed