भारत को सिडनी में जीत के बाद लगा तगड़ा झटका,रनिंग कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए श्रेयस अय्यर

0
Advertisements
Advertisements

सिडनी/नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को पहली फील्डिंग करनी पड़ी क्योंकि टॉस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने जीता और बैटिंग का फैसला किया था. भारतीय टीम की इस मुकाबले में फील्डिंग मिली-जुली रही है. टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का शानदार कैच लपका, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बाईं पसलियों में चोट लगने के कारण कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है. दरअसल, अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे.बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, “श्रेयस अय्यर को फील्डिंग के दौरान बाएं रिब केज में चोट लगी है. उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्रेयस की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से रांची में शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उपलब्धता पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. सूत्र ने कहा, ‘अगर तीन हफ्ते में वह आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) के लिए फिट हो जाते हैं, तो उनके खेलने की संभावना बनी रह सकती है, लेकिन यह ‘टच एंड गो’ स्थिति होगी.’ नवंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत का दौरा करेगी.पहला मुकाबला रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 3 और 6 दिसंबर को खेला जाएगा.भारत ने यह मैच नौ विकेट से जीता, जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 121 और विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली, जिससे टीम ने 237 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed