हिंद आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में डूबा परिसर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हिंद आईटीआई में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर एवं निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों और शिक्षकों द्वारा भव्य रैली निकाली गई, जिसमें आज़ाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस रैली ने पूरे परिसर को देशभक्ति की ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. ताहिर हुसैन ने उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों का सम्मान और स्वागत करते हुए उन्हें पुरस्कार भेंट किए। आज़ादी के इस पावन पर्व को और यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक विशेष दावत का भी आयोजन किया, जिसमें सभी शिक्षक, स्टाफ और छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

हिंद आईटीआई परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी के मन में देशभक्ति और एकता का नया जोश भर दिया और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया।

Advertisements
See also  जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, कुणाल षड़ंगी ने किया माल्यार्पण

Thanks for your Feedback!

You may have missed