सावन के पावन महीने में यहां इमली पेड़ से निकलने लगा दूध ,भक्त जुटे पूजा अर्चना में…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला :सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली में रविवार सुबह अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. यहां ईमली के एक पेड़ से लोगों ने दूध जैसा प्रतीत सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलते देखा इसके बाद वहां लोगो की भीड़ लग गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कपाली के केंदडीह बस्ती में रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे मौजूद एक ईमली के पेड़ से सफेद तरल पदार्थ निकलता देखा। इसके बाद लोगों में उत्सुकता और कौतूहल बढ़ गई ।इस अजीबोगरीब घटना को देखने लोग सड़क किनारे जमा होने लगे। कुछ ही देर में घटना जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद सुबह से ही पेड़ के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। इस बीच लोग वहां पूजा अर्चना करने जुट गए हैं ।कुछ लोगों का मानना है कि सावन के इस महीने में पेड़ से दूध निकालना किसी चमत्कार से काम नहीं है. धीरे-धीरे ईमली पेड़ की पूजा करने लोग यहां दूर दराज से भी पहुंच रहे हैं. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा योजना तैयार की जा रही है कि आगे यहां वृहद स्तर पर पूजा अर्चना आयोजित होगी।

Advertisements
See also  धूमधाम से केंद्रीय रामनवमी कमेटी आयोजित करेगा रामनवमी उत्सव, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा व खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत

Thanks for your Feedback!

You may have missed