ईपीएफ बकाया मामले में जमशेदपुर ईपीएफओ ने आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ की कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: संविदा कर्मियों के पीएफ के रुपये नहीं दिये जाने के मामले में नगर निगम पर कार्रवाई -केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन ने की मांग आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के संविदा कर्मियों के पीएफ के रुपये नहीं दिये जाने के मामले में केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन ने नगर निगम पर बड़ी कार्रवाई की है। ईपीएफओ ने नगर निगम के बैंक अकाउंट को कुर्क करते हुए कर्मचारियों के बकाये राशि को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन के जमशेदपुर आयुक्त के पक्ष में दिया है। बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम में संविदा पर कार्यरत 18 निगम कर्मियों के ईपीएफओ का रुपया देने में नगर निगम लापरवाही बरत रहा था।इस मामले को लेकर निगम के कर्मचारियों ने ईपीएफओ जमशेदपुर में शिकायत दर्ज करवाया था। इधर नगर निगम के खिलाफ ईपीएफओ कार्यालय ने सर्टिफिकेट केस संख्या-175, 16 अप्रैल, 2025 दर्ज करते हुए निगम के बैंक अकाउंट को कुर्क कर लिया था। बता दें कि ईपीएफ बकाया मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से निषेधात्मक आदेश जारी करते हुए बैंक अकाउंट को पहले कुर्क किया। इसके बाद ईपीएफ और एमपी अधिनियम-1952 की धारा 14बी के तहत 18 लाख, 44 हजार, 530 रुपये बकाया राशि का भुगतान नहीं होने कारण ईपीएफओ के जमशेदपुर रिकवरी पदाधिकारी ने संबंधित बैंक को सर्टिफिकेट केस संख्या-175 के तहत निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी खातों पर निकासी पर रोक लगाते हुए बकाया रकम को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जमशेदपुर भेजने को कहा गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed