मानगो में युवती से मोबाइल छिनतई कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मुहल्ला मनान गली से जा रही एक युवती से मोबाइल छिनतई कर भागने वाले बदमाश को वहां के लोगों ने ही खदेड़कर धर-दबोचा और उसे पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर मानगो पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलि ने उसके पास से छिनतई की मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. घटना गुरुवार रात 8.30 बजे की है. घटना के समय मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाले संतोषी पाल मनान गली से होकर गुजर रही थी. तभी एक बदमाश पीछे से आया था और मोबाइल छिन लिया था. इधर घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मोबाइल छिनतई करने का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गम्हरिया में होली के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

You may have missed