गाजियाबाद में 70 साल की बूढ़ी मां को पीट रहा था बेटा

0
Advertisements
Advertisements

गाजियाबाद : गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में 70 साल की एक वृद्धा को घर पर ही उसके बेटे द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। अमेरिका में रहने वाली बेटी ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो मामले का खुलासा हुआ। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया क‌ि शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें 26 वर्षीय युवक अपनी मां को बेरहमी से पीटता नजर आया। जांच में मामला मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 जागृति विहार मकान नंबर 22 का निकला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस मौके पर पहुंची और मां की पिटाई करने वाले निशांत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लोगों ने बताया क‌ि वृद्ध महिला को एक बेटा और बेटी है। पिता का वर्षों पहले देहांत हो चुका है। वृद्धा की बेटी अमेरिका में नौकरी करती है, जबक‌ि उसका भाई नशे का आदी है और एक सप्ताह पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया है। अमेरिका से युवती अपनी मां को घरेलू खर्च और उपचार कराने के लिए रुपये भेजती है। निशांत ठाकुर नशे का आदी है और शुक्रवार को उसने नशे के लिए रुपये न देने पर अपनी मां का गला दबाया और मारपीट की। इससे पूर्व वृद्धा ने अपनी बेटी को उसके भाई की करतूत के बारे में बताया था। युवती ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और अपनी मां के हालात अमेरिका से ही मोबाइल पर देखती रहती थी। युवती ने पड़ोसियों को फुटेज भेजी और उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।दरअसल, आरोपी की बहन निशा अमेरिका में रहती है और उसने ही निशांत की इन्हीं हरकतों को देखते हुए अपनी बीमार मां के कमरे में ये CCTV कैमरा लगवाया था. बेटी ने मां के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना देखी. उसने रिश्तेदारों और सोसाइटी के लोगों को वीडियो भेजा. सोसाइटी के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची. बेटे को हिरासत में लेकर मधुबन बापूधाम थाना लेकर गई. निशा ने पुलिस से भाई निशांत पर कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई. देखते ही देखते ही बुजुर्ग मां को पीटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.निशांत राघव विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक निशांत का पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है. उसकी शादी लगभग 17 साल पहले ममता से हुई थी. नशे की लत और लगातार घरेलू कलह के कारण दोनों के रिश्ते बिगड़ गए, जिसके चलते करीब ढाई साल से उनका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है. उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है. बताया जा रहा है किनिशांत करीब तीन महीने पहले नोएडा स्थित एक नशामुक्ति केंद्र से उपचार लेकर लौटा है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed