बिहार मे ससुरालवालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाकर मार डाला,

0
Advertisements
Advertisements

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया है। हत्या का आरोप ससुरालवालों पर है, जोकि फरार चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ससुरालवाले सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे, इसीलिए उन्होंने इस कांड को अंजाम दिया।दहेज में सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज ससुराल के लोगों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाकर मार डाला और फरार हो गए। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव की है।
मृतका के मायके के परिवार का आरोप है कि स्तुति कुमारी की शादी 9 महीने पूर्व मेहतराम गांव निवासी चिंटू कुमार उर्फ मणिकांत से हुई थी। शादी के वक्त सोने की चेन देने की बात कही गई थी। सोने की चेन नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा।विवाहिता स्तुति कुमारी 2 महीने से गर्भवती थी, उसके साथ पहले मारपीट की गई, फिर उस पर तेल छिड़ककर जला दिया गया।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन ससुराल के सभी लोग फरार हो गए।
पुलिस ने गर्भवती महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में डीएसपी हिलसा शैलजा कुमारी का भी बयान सामने आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed