बिहार मे एक पिता ने अपने 5 बच्‍चों को फांसी के फंदे से बांध दिया

0
Advertisements
Advertisements

मुजफ्फरपुर:पापा बाथरूम गए, वहां से वापस घर में आए, तो एक-एक करके बहनों को फांसी के फंदे पर लटका दिया. इसके बाद हमारे गले में भी फांसी का फंदा बांध दिया… 6 साल का शिवम जब ये दर्दनाक हादसा बयां कर रहा था, तो उसकी आंखों में खौफ और आवाज में पिता और बहनों को खोने का दर्द महसूस किया जा सकता था. बिहार के मुजफ्फरपुर से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने पांचों बच्‍चों को एक-एक कर फांसी के फंदे से लटकाया और फिर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली. 6 साल का शिवम और उसका 5 साल का छोटा भाई चंदन खुशनसीब थे कि मौत की दहलीज पर पहुंचकर वापस आ गए.रविवार की रात शिवम के घर में जो कुछ हुआ, वो उसे ताउम्र नहीं भुला पाएगा. शिवम की आंखों के सामने उसके पिता और 3 बहनें फांसी के फंदे पर झूल गए, जिससे उनकी जान चली गई. पिता ने फंदे पर शिवम और चंदन को भी लटकाया था, लेकिन वे किसी तरह बच गए. घटना के कई घंटे के बाद भी दोनों मासूम बच्चे उस दर्दनाक हादसे से इतने खौफ में हैं कि वह ना तो अपनी आंखें खोल पा रहे हैं और ना ही उस दर्दनाक मंजर को बयां कर पा रहे हैं. उस दर्दनाक मंजर को बयां करते हुए शिवम की जुबान भी लड़खड़ा रही है.पिता ने शिवम और चंदन के गले में भी फंदा बांध दिया था, ये दोनों भी मौत की दहलीज पर पहुंच गए थे. लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों बच्चों के पैर नीचे रखी पेटी से जा टकराया. जिसके कारण दोनों मासूम बच्चों शिवम कुमार और चंदन कुमार की जान बच गई, जबकि उनके पिता अमरनाथ राम और उनकी तीनों बहनों 12 वर्षीय अनुराधा कुमारी 11 वर्षीय शिवानी कुमारी और 7 वर्षीय राधिका कुमारी की मौत हो गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed