Advertisements
Advertisements

सरायकेला (संवाददाता ):-शनिवार को एसडीएम सरायकेला ने सरायकेला थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ छापेमारी करते हुए कई दुकानों से प्रतिबंधित पान मसाला जब्त किया. जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी सरायकेला में अवैध पान मसाला का कारोबार नहीं थम रहा है. इस दौरान कुल चार दुकानों से 27 हजार जुर्माना वसूला गया. एसडीओ की कार्रवाई के बाद बाजार में हड़कंप मच गया. इस दौरान प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा बेचते पकड़े गए दुकानदारों से जुर्माना वसूल कर सख्त हिदायत दी गई कि यदि दोबारा पान मसाला, गुटखा बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने बताया कि लगातार उन्हें क्षेत्र में पान मसाला और गुटखा बिक्री होने की सूचनाएं मिल रही थी. इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ सरायकेला बाजार में छापेमारी की गई. जहां से कुछ दुकानदारों को प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा बेचते पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना वसूला गया है. साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई है, कि भविष्य में यदि दोबारा पान मसाला, गुटखा आदि बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार भी दल बल के साथ मौजूद रहे.

Advertisements
See also  क्रिकेट लीग के लिए 120 खिलाड़ियों की नीलामी, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed