अच्छा काम करने पर मुझे बेइज्जत कर कुर्सी से उतार दिया- चंपाई सोरेन

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने 5 माह के कार्यकाल में अच्छा काम किया था. इसे विपक्ष की ओर से भी सराहा गया था. इस बीच उन्हें बेइज्जत कर कुर्सी से उतार दिया गया. आला कमान को अच्छा काम पसंद नहीं आया. बेमिसाल काम को लोग भूल नहीं सकते हैं. झारखंड के सभी विभागों में साफ-सुथरा काम गुआ. झारखंड में अपराध का ग्राफ गिर गया था. आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम किया. जनता का साथ मिला तो फिर से मजबूत राजनीति करेंगे. कहा कि 40 साल पहले जब वे विधायक नहीं थे तब टाटा कंपनी की ओर से 50 लाख रुपये में मरवाने की योजना बनाई गई थी. तब मैं नहीं डरा था. दोलन कर हजारों को टाटा कंपनी में स्थायी नौकरी दिलवाई थी. जमीन के मामले में मिलिट्री फोर्स को उनके पीछे लगाया गया था, लेकिन उनकी भी एक नहीं चली थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नव प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर में अष्टयाम सम्पन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed