बजट सत्र के 9वें दिन जबरदस्त हंगामा

0
Advertisements
Advertisements

दिल्‍ली: संसद की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ते नजर आ रही है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस सांसद मांग कर रहे हैं कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने दिया जाए. इसके बाद ही वे सदन की कार्यवाही को चलने देंगे. हालांकि, स्‍पीकर ओम बिरला इसके पक्ष में नहीं हैं, क्‍योंकि यह नियमों के खिलाफ है. ओम बिरला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है और वैसे ही चलेगी. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि विपक्ष लोकसभा स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो बजट सत्र के आने वाले दिन भी हंगामे भरे रह सकते हैं. संसद के भीतर चल रहे इस संग्राम के बीच, राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने वाले बयान ने बाहर भी सियासी आग लगा दी है. बजट सत्र के पहले चरण का समापन 13 फरवरी को होना है, लेकिन उससे पहले विपक्ष की रणनीति क्या होगी, इसे लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में सुबह 10 बजे एक बड़ी बैठक होने जा रही है. क्या आज सदन में कामकाज होगा या एक बार फिर हंगामे की गूंज सुनाई देगी? पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed