जुगसलाई में गौरव इलेक्ट्रॉनिक में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


जमशेदपुर — जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित गौरव इलेक्ट्रॉनिक में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा और तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत संभवतः शॉर्ट सर्किट से हुई। इस हादसे में दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद धुआं इतनी तेजी से फैला कि आसपास के दुकानदारों को तुरंत अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



