झारखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, आया IMD का नया अपडेट…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- झारखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है। अबतक सामान्य से 50 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश पाकुड़ में दर्ज की गई। सिमडेगा की बात करें तो यहां प्रदेश में सबसे अच्छी बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग का अपडेट आया है। रांची में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। झारखंड में सामान्य से 50 प्रतितश कम वर्षा अबतक रिकॉर्ड की गई है। सबसे कम वर्षा पाकुड में हुई है।

शुक्रवार तक पाकुड में सामान्य से 78 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की हुई है, जबकि सबसे अच्छी वर्षा सिमडेगा में रिकॉर्ड की गई है। सिमडेगा में सामन्य से मात्र 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

राजधानी में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। दिनभर बादल छाये रहेंगे। वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में दोपहर के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं।

शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पांच दिनों तक अधिकतम तापमान बदलाव नहीं

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लोगों को दिनभर हल्की उमस हो सकती है। शाम होते ही बारिश होने की संभावना है। साथ ही रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

जुलाई में अच्छी वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जुलाई के मौसम में इस साल अच्छी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों को रोपनी की शुरुआत कर देनी चाहिए। इस साल अच्छी फसल की संभावना है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed