चरही घाटी में भीषण टक्कर: जंगली हाथियों को खदेड़ने जा रही QRT टीम पर टूटा कहर, दो की मौत, कई गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले की चरही घाटी में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम चरही और आंगो थाना क्षेत्र में उत्पात मचा रहे जंगली हाथियों को खदेड़ने के अभियान पर निकली थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ गया और टीम के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक शहादत अंसारी और टीम सदस्य पिंटू मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वनपाल शैलेंद्र कुमार समेत सात अन्य सदस्य घायल हो गए।

घायलों में दिलीप मुर्मू, मंटू महतो, रॉबिन मरांडी, साइमन मुंडी, शंभु कर्मकार, संजय कर्मकार और पवन कर्मकार शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकतर लोग पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए हजारीबाग भेजा गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed