हॉलीवुड ‘कॉमेडी क्वीन’ कैथरीन ओहारा का निधन,


दिल्ली: हॉलीवुड की प्रसिद्ध कॉमेडी एक्ट्रेस और ‘शिट्स क्रीक’ सीरीज की स्टार कैथरीन ओ’हारा का लॉस एंजेलिस में शुक्रवार (30 जनवरी) को निधन हो गया. वह 71 साल की थीं. उनकी एजेंसी सीएए ने उनके निधन की पुष्टि की है. बयान के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं. उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. बीमारी के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में शोक है और फैंस गमगीन हो गए हैं.कैथरीन ओ’हारा के निधन की खबर मिलते ही पूरे हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके पर्दे पर बेटे के रूप में एक्टिंग करने वाले मैकाले कल्किन ने इंस्टाग्राम पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मां… मुझे लगा हमारे पास और समय है… मैं तुमसे और भी बहुत कुछ कहना चाहता था. मैं तुमसे प्यार करता हूं.’कैथरीन के कुछ मशहूर किरदारों की बात करें तो उन्होंने ‘होम अलोन’ (1990 और 1992) में मैकॉले कुलकिन की मां केट मैककैलिस्टर की भूमिका निभाई। ‘बीटलजूस’ (1988) में डेलिया डीट्ज का किरदार किरदार में नजर आईं, जिसे उन्होंने 2024 के सीक्वल में दोबारा निभाया। इसके अलावा ‘शिट्स क्रीक’ (2015-2020) में मोइरा रोज की भूमिका से खूब तारीफें हासिल कीं और एमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता। उनके आखिरी काम की बात करें तो वह एप्पल टीवी+ की सीरीज ‘द स्टूडियो’ और एचबीओ के ‘द लास्ट ऑफ अस’ में नजर आई थीं।




