हिमाचल कैबिनेट का पंचायत चुनाव पर निर्णय, धर्मशाला जिपलाइन को मंजूरी


हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। धर्मशाला में जिपलाइन के लिए 7.14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसकी लंबाई 4.3 किलोमीटर होगी। बैठक में पंचायत चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। अप्रैल से पहले चुनाव करवाए जाएंगे। सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायती राज मंत्री व अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि दिल्ली से लौटने के बाद CM सुक्खू ने कहा था कि प्रदेश कैबिनेट में विस्तार किया जाएगा। 3 साल बीत जाने के बाद भी कैबिनेट में एक पद खाली पड़ा है। वहीं, सूत्रों की माने तो एक सीनियर नेता को भी कैबिनेट से ट्रॉप किया जा सकता है और आज होने वाली कैबिनेट में नए मंत्री को लेकर चर्चा भी संभावित है।आज की कैबिनेट बैठक में हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद पंचायत चुनावों को लेकर सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस बैठक से नौकरियों का पिटारा भी खुल सकता है।पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। जिपलाइन, हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों को अनुमति देकर प्रदेश में नए पर्यटन केंद्र विकसित करने की योजना है। खासतौर पर मनाली और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं को इससे रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।




