जमशेदपुर पहुँचीं महामहिम, सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति सुबह 10:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं और अब से कुछ देर पहले उनका हेलीकॉप्टर सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। राष्ट्रपति की लैंडिंग के साथ ही पूरा सोनारी एयरपोर्ट इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। वरीय पुलिस अधिकारी खुद कमान संभाले हुए हैं। एयरपोर्ट से लेकर उनके कार्यक्रम स्थलों तक के पूरे रूट को सील कर दिया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला अब अपने मुख्य गंतव्य, करनडीह स्थित ‘दिसोम जाहेर’ (जहरास्थान) पहुँच चुका है। सोनारी एयरपोर्ट से बिष्टुपुर होते हुए जैसे ही राष्ट्रपति का कारकेड जुगसलाई स्टेशन रोड से गुजरा, वहाँ मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन किया।जुगसलाई स्टेशन रोड पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही महामहिम की गाड़ी वहां से गुजरी, लोगों में मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो कैद करने की होड़ मच गई। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक भावुक क्षण था, जब देश की प्रथम नागरिक उनके घर के पास की सड़क से गुजर रही थीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब करनडीह के पवित्र दिसोम जाहेर परिसर में प्रवेश कर चुकी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed