झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून की वजह से 12 जिलों में चेतावनी, येलो अलर्ट जारी…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड:–झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथवेस्ट मानसून के संयुक्त प्रभाव के कारण राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथवेस्ट मानसून के प्रभाव से झारखंड के 12 जिलों में आज भारी बारिश, वज्रपात और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है। विभाग ने शुक्रवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की पुष्टि की है, जो आज और कल भी जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर वज्रपात का भी खतरा है।

राज्य के दक्षिणी जिलों में ऑरेंज अलर्ट–

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्से के चार जिलों, साथ ही देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो के लिए 25 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो अधिक गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

गिरिडीह के राजधनवार में सर्वाधिक बारिश–

बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। गिरिडीह के राजधनवार में सबसे ज्यादा 133.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी रांची में भी हल्की बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के कई जिलों में रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, और पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रह सकता है।

मौसम विभाग ने राज्य के नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और सतर्क रहें।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed