पटना में ट्रेन रोकने के लिए ट्रैक पर रखे भारी लट्ठे, वंदे भारत के सामने बनाई रील,

0
Advertisements
Advertisements

पटना: बिहार में कुछ लड़कों ने रील बनाने के चक्कर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। घटना पटना के बख्तियारपुर के बीच की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पांच लड़के जो नाबालिग लग रहे हैं, वंदे भारत के सामने पटरी पर रील बनाने के लिए मोटी-मोटी लकड़ी रखकर ट्रैक को अवरोध कर देते हैं। घटना के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लड़कों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।इधर वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। पांचों लड़कों की पहचान की जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, पटना मोकामा रेलखंड के बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास का है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़का कहता है कि आज हम लोग ट्रेन को रोकने के लिए आए हैं। हम ट्रेन को रोक कर ही रहेंगे।इस दौरान लड़के रेलवे ट्रैक पर मोटी से लकड़ी को लाकर रख देते हैं। वीडियो में लड़के कंक्रीट पोल भी उठाते दिख रहे हैं। इसी बीच दूसरी पटरी पर आ रही वंदे भारत ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण रुक जाती है। इसके बाद रील बना रहे लड़के वंदे भारत के पास आते हैं और ट्रेन के रुकने का क्रेडिट लेते हुए कहते हैं- ‘देखा रुकवा दी ट्रेन।’ थोड़ी ही देर में ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मी वीडियो बना रहे लड़कों को डांट कर हटने को कहता है। एनबीटी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed