हर्षवर्धन की फिल्म ने अब तक कमा लिए इतने करोड़,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई – हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने रिलीज के बाद से ही ऑडियंस के बीच खास जगह बना ली है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और इमोशन से भरे रोमांटिक ड्रामा लोगों को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियंस फिल्म की कहानी, हर्षवर्धन के इमोशनल परफॉर्मेंस और सोनम की सादगी की तारीफ कर रही है। म्यूज़िक और विजुअल ट्रीट के साथ फिल्म यूथ को कनेक्ट कर रही है। यही वजह है कि पहले हफ्ते में इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब भी थिएटर्स में कम कमाई के साथ भी टिकी हुई है।फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एक दीवाने की दीवानियत ने अपने पहले हफ्ते में 45 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये एक कम बजट की फिल्म है और आयुष्मान खुराना की थामा के साथ रिलीज हुई थी। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक बनी हुई है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 57.65 करोड़ तक पहुंच गया है। छोटे बजट और सीमित स्क्रीन काउंट के हिसाब से यह एक सधा हुआ कलेक्शन माना जा रहा है।वहीं थामा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन 1.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 110.38 करोड़ रुपये रहा। एक दीवाने की दीवानियत को मिलाप जावेरी ने मुश्ताक शेख के साथ लिखा है। मिलाप इसके डायरेक्टर भी हैं। देसी मूवीज फैक्ट्री ने इसे प्रोड्यूस किया है.हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी तुलना फिल्म सैयारा के हीरो अहान पांडे से की गई है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, प्लीज मैं अनुरोध करता हूं कि ये ना करें. साथ में उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed