HAPPY BIRTHDAY PRAJAKTA KOLI: प्राजक्ता कोली भारत की सबसे पॉपुलर महिला कॉमेडी यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर जिसके बच्चों से बढ़ो तक सब है फॉलोवर्स…कैसे किया इन्होंने ये मुकाम हासिल जानें यहां…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:प्राजक्ता कोली एक भारतीय यूट्यूब प्रयोगकर्ता और ब्लॉगर है।यूट्यूब पर यह मोस्टलीसेन के नाम से जानी जाती है जो उनका चैनल का नाम है। उन्होंने फरवरी २०१५ में यह यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अभी ३.४ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है।प्राजक्ता का जन्म २७ जून, १९९३ को हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण ठाणे, मुंबई में हुआ और उन्होंने वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से विद्यालयी शिक्षा पूरी की। उन्होंने मुलुंड के प्रसिद्ध वी॰ जी॰ वेज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता अर्चना कोली और मनोज कोली हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राजक्ता ने मुंबई के १०४ एफएम रेडियो स्टेशन में लगभग एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने ऋतिक रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो बनाया।[3] इसके बाद उन्होंने १२ फरवरी २०१५ को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।

उनके वीडियो ज्यादातर रोजमर्रा की जीवन शैली के ऊपर बनाए गए हैं।उन्होंने कोलिन्स की, बीबी की वाइन्स, बी यूनिक, गौरव गेरा, श्रुति अर्जुन आनंद, आशीष चंचलानी के साथ तथा कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों जैसे सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना, काजोल, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल के साथ वीडियो किए है। उन्हें २०१७ में आईडबल्यूएम डिजिटल अवार्ड्स के लिए ‘वायरल क्वीन’ के रूप में घोषित किया था।

मई २०१८ में, प्राजक्ता को यूट्यूब की वैश्विक पहल, ‘क्रिएटर्स फॉर चेंज’ के लिए भारतीय राजदूत के रूप में घोषित किया गया, जो अभद्र भाषा, जेनोफोबिया और अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटते है। उन्होंने अपने यूट्यूब ‘क्रिएटर्स फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट के लिए “नो ऑफेंस” नामक एक संगीत वीडियो भी बनाया। इस वीडियो की एक स्क्रीनिंग मुंबई में की, जिसमें उसके १०,००० सदस्य शामिल हुए थे। संगीत के इस वीडियो को संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित किया गया जहाँ उन्होंने अन्य देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

२०१६ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, प्राजक्ता ने अपना अभियान #iPledgeToBeMe शुरू किया था, जो मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करता है। वीडियो के माध्यम से, उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की कि वह उन्हें बॉडी शेमिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उन्होंने एक रैप गीत ‘शमलेस’ लिखा, जो मई २०१७ में रिलीज़ हुआ था। वीडियो में, राघव जुयाल, आरजे मल्लिष्का, गौरव गेरा, मिथिला पालकर, साहिल खट्टर भी थे।

प्राजक्ता कई अन्य अभियानों का भी हिस्सा रही है जैसे वन.ऑर्ग के लिए जो यू2 के बोनो द्वारा शुरू किया गया था जहां उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया था। उन्होंने यूट्यूब के सुरक्षित इंटरनेट सप्ताह में भी भाग लिया जहां उन्होंने साइबर-बुल्लिंग (इंटरनेट पर धमकाना) के बारे में बताया था। वह ओबामा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित भारत के चार यूट्यूब प्रयोगकर्ताओं में से एक थीं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed