Gujarat: वन अधिकारी ने पत्नी-बच्चों को मारकर गड्ढे में दफनाया,

0
Advertisements
Advertisements

गुजरात: गुजरात में एक वन विभाग के अधिकारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर उनके शवों को घर के पास ही गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद शातिर अधिकारी ने पुलिस में पत्नी और बच्चों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि अपनी एक गलती के चलते वन अधिकारी फंस गया और पुलिस को उस पर शक हो गया। जांच में पूरा मामला खुल गया और पुलिस ने गड्ढों में दफनाए गए शवों को भी बरामद कर लिया है। भावनगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी वन अधिकारी शैलेश खंभला को गिरफ्तार कर लिया। शैलेश पर अपनी पत्नी नैना (42 वर्षीय) बेटी पुरुथा (13 वर्षीय) और बेटे भव्य (8 साल) की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शैलेश एक क्लास वन अधिकारी है और उसने 14 नवंबर को अपने परिवार को लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। खंभला ने अपने परिवार की गुमशुदगी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अपने समुदाय के कुछ प्रभावशाली लोगों से सिफारिश भी लगवाई। हालांकि पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने बताया कि खंभला अपने परिवार को ढूंढने का दबाव तो बना रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर किसी तरह का तनाव या गुस्सा नहीं था, जो आमतौर पर लोगों के साथ होता है। इससे पुलिस का खंभला पर शक बढ़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हफ्ते भर पहले खंभला ने अपने घर के पास अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों से एक बड़ा गड्ढा खुदवाया था और फिर उसे भरवा दिया था। शक होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ उस गड्ढे को फिर से खुदवाया, जिससे खंभला के परिवार के सदस्यों के शव बरामद हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। शैलेश खंभला को उनकी पत्नी 42 वर्षीय नयना, नौ वर्षीय बेटे और 13 वर्षीय बेटी के शव तलाजा रोड पर फारेस्ट कालोनी स्थित उनके आधिकारिक आवास के पास छह फुट गहरे गड्ढे में पाए जाने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खंभला जांच के दायरे में आ गए क्योंकि उन्होंने जांच के दौरान अपनी लापता पत्नी और बच्चों के प्रति कोई चिंता नहीं दिखाई और उनके बयान में विसंगतियां पाई गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed