ग्रीनलैंड विवाद से सोना-चांदी की कीमतों में लगी आग,


America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को हासिल करने की जोरदार कोशिशों ने अमेरिका और यूरोप के बीच एक हानिकारक ट्रेड वॉर की आशंकाएं बढ़ा दी हैं, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सिंगापुर में सुबह 8:11 बजे तक स्पॉट गोल्ड 1.6% बढ़कर 4,668.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इससे पहले 4,690.59 डॉलर के शिखर पर था। चांदी 3.2% बढ़कर 93.0211 डॉलर पर पहुंच गई और 94.1213 डॉलर के उच्च स्तर को छू गई। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी बढ़त रही। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.1% घटा।ट्रंप ने शनिवार को कहा कि जब तक अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की इजाजत नहीं मिल जाती, तब तक यूरोपीय सहयोगियों पर टैरिफ बढ़ाने की लहर जारी रहेगी, जिससे डेनमार्क के विशाल आर्कटिक द्वीप के भविष्य को लेकर विवाद और बढ़ गया है. जब भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (अमेरिका) में इस तरह की हलचल होती है, तो निवेशक शेयर बाजार से डरकर सोने (Safe Haven) में निवेश करने लगते हैं.ट्रंप की लेटेस्ट टैरिफ धमकियों के कारण इन्वेस्टर्स की सेफ-हेवन गोल्ड, येन और स्विस फ्रैंक में दिलचस्पी बढ़ गई, जिससे बाजारों में बड़े पैमाने पर रिस्क से बचने का माहौल बना और अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स और डॉलर में गिरावट आई.चांदी का उपयोग भविष्य की तकनीकों (Green Tech) में बढ़ रहा है, लेकिन खनन (Mining) उस गति से नहीं बढ़ पा रहा, जिससे चांदी की कीमतों में ‘सप्लाई शॉक’ दिख रहा है.
बता दें कि पिछले हफ्ते भारत में सोने की मांग धीमी रही, क्योंकि कीमतें फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिससे रिटेल खरीदारी पर असर पड़ा, जबकि लूनर न्यू ईयर से पहले चीन में मांग स्थिर बनी रही.




