एसबीयू में हुआ फार्मा अन्वेषण 2026 का भव्य आयोजन, मनाई गई प्रो. एम. एल. श्रॉफ की जयंती

0
Advertisements
Advertisements

सरला बिरला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा आज नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फादर ऑफ फार्मेसी प्रो. एम. एल. श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के कार्यकारी सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह ने पीसीआई पंजीकरण, फार्मासिस्ट की भूमिका एवं फार्मेसी के व्यापक अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के निबंधक श्री प्रशांत कुमार पांडेय ने फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. के. जयराम कुमार ने पारंपरिक चिकित्सा, शोध, नवाचार एवं पेशेवर नैतिकता पर बल दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने फार्मा इकोसिस्टम, शोध की आवश्यकता, नियामक संस्थाओं की भूमिका तथा ई-प्रिस्क्रिप्शन जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं पर अपना विचार व्यक्त किया। माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सहयोगात्मक एवं परिणाम-आधारित शोध तथा मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का आधिकारिक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। पोस्टर, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं—राहुल देब बर्मन, प्रिंसी साहू, शशांक कुमार गुप्ता, अदिति अग्रवाल, अटिका, काव्या चौहान, कुमार विजय, रोशनी, रौनक, आदित्य कुमार साहू एवं सिम्पी सोनी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण श्रीमती निशा कुमारी सिंह द्वारा किया गया।

See also  आदित्यपुर के वार्ड 31 की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर, पार्षद रिंकू राय ‘रिसोर्ट पॉलिटिक्स’ में व्यस्त...

कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती निशा कुमारी सिंह एवं श्री संतोष कुमार द्वारा किया गया। मंच संचालन श्रीमती अंजली मिश्रा एवं सुश्री सुरुचि गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉ. शुभ्रजीत मंत्री और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सबिता कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed